अयोध्या 06 जून*भाजपा ने विपक्षी दलों में मचाई हलचल,सम्मान समारोह में शामिल हुए 40 से अधिक जिला पंचायत सदस्य*
प्रतापगढ़।भाजपा द्वारा शनिवार को आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह ने विपक्षी दलों में हलचल मचा दी है। इस भीषण गर्मी में जिले का सियासी पारा ऊपर चढ़ रहा हैं।
भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम खत्म होने तक 40 जिला पंचायत सदस्य समारोह में शामिल हुए थे। वही विपक्षी दलों ने सत्तासीन दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को फ्लॉप करार दिया हैं। हालांकि सदस्यों की संख्या से संतुष्ट भाजपा नेताओं ने आसानी से भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया है। नेताओं ने विरोधियों के दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए समर्थक जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी होने की सम्भावना भी जताई है।
शनिवार की शाम नगर के एक मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया था। कार्यक्रम में कबीना मंत्री मोती सिंह, सांसद संगमलाल गुप्ता, कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक राजकुमार पाल, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, भाजपा काशी प्रान्त उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पन, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र समेत सभी चुनावी रणनीतिकार मौजूद रहे। समर्थक जिला पंचायत सदस्यों और रणनीतिकारों के अतिरिक्त चुनिंदा लोगों को ही समारोह में शामिल होने की अनुमति थी। सम्मान समारोह पर भाजपाइयों के साथ ही जिला पंचायत का बोर्ड बनाने के लिए प्रयासरत सभी दलों की पैनी निगाहें जमी हुई थी। भाजपा नेता अभय सिंह पप्पन ने बताया कि समारोह समाप्त होने तक 40 सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि जिले में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। डर और दहशत की राजनीति के दिन अब खत्म हो चुके हैं। अब लोग विकास और अपनी अंतरात्मा के आवाज पर समर्थन दे रहे हैं। आरोप लगाया कि एक दर्जन सम्मानित सदस्यों पर पहरा लगाया गया था। जिससे कि वह इस कार्यक्रम में शामिल न हो सकें। इसके बावजूद उनमे से सात सदस्य सभी बन्धनों को तोड़कर कार्यक्रम में शामिल हुए। अभय सिंह पप्पन ने कहा कि विरोधियों के अनर्गल प्रलापों और भ्रामक प्रचार को खत्म करने के लिए भाजपा को समर्थन दे रहे सदस्यों की सूची जल्द ही जारी हो सकती है। सूची में लगभग 45 सदस्य शामिल रहेंगे। पप्पन सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वह दौर नही रह गया जब डंडे के बल पर जनता को हाका जाता था। आज जनता शिक्षित है, अपने अधिकारों को जानती है और विकास चाहती है। उन्होंने विपक्षियों को नसीहत दी कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो। अब लोग धमकियों से डरते नही है।
भाजपा नेता ने बिना नाम लिए एक बड़े नेता पर तंज कसा कि जिन्हें जिले के कुल जिला पंचायत सदस्यों की संख्या में भ्रम हो। वह भी 42 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे हैं।
More Stories
औरैया 08 फरवरी *1858 की क्रांति को भूला शासन व प्रशासन शहीद हुये पूर्वजों की श्रद्धाजलि सभा राजनैतिक उपेक्षा के बाद भी ऐतिहासिक सभा सम्पन्न हुई*
कानपुर07फरवरी2023*संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार कि पीट-पीटकर की हत्या
टोंक07फरवरी*बजट के विरोध में किसानों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।