May 28, 2023

UPAAJTAK

TEZ KHABAR

अयोध्या 03 जून *सराहनीय कार्य साइबर सेल, अयोध्या*
*पीड़ित के बैंक खाते से निकाली गई राशि में से 100040 एक लाख चालीस रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गयी। पीड़ित ने अयोध्या पुलिस का हृदय से किया धन्यवाद।*

जनपद अयोध्या में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समय.समय पर आमजनमानस को जागरूक किया जाता रहा है एवं साइबर सेल अयोध्या द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर ठगी का शिकार पीड़ित मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव निवासी थाना को0 नगर द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष एक प्रार्थना पत्र दिया गया एवं महोदय द्वारा इस सम्बंध में तत्काल कार्यवाही हेतु साइबर क्राइम सेल को प्रकरण के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
पीड़ित से पूछने पर जानकारी हुई कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कालर द्वारा गुमराह कर उनके बैंक खाते व एटीएम कार्ड से सम्बंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर रुपयों की ठगी की गई थी । तत्पश्चात सम्बन्धित बैंक से पत्राचार करने पर पता चला कि पीड़ित के साथ हुयी धोखाधड़ी की धनराशि को आनलाइन गेम खेलने के लिए एवं अन्य बैंक खातों में भेज दिया गया है। सम्बन्धित बैंक के अधिकारियों से लगातार पत्राचार कर व बातचीत कर 100040 रुपये एक लाख चालीस रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। पीड़ित ने अयोध्या पुलिस का धन्यवाद किया व इस कार्य की प्रशंसा की।

*साइबर क्राइम सेल टीम*
1. उप निरीक्षक श्री रतन कुमार शर्मा
2. का0 नागेन्द्र प्रसाद यादव
4. का0 पंकज कुमार
*साइबर अपराध से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए साइबर क्राइम सेल जनपद अयोध्या (9759863028) से संपर्क करें।*?