अनूपपुर 6 अप्रैल 26*भाजपा ने किया नवीन जिला कार्यालय भवन की भूमि पूजन,अनूपपुर चचाई रोड पर बनेगा भव्य कार्यालय*
युवाओं ने ली सदस्यता, प्रत्येक बूथ पर मनाया स्थापना दिवस
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनूपपुर जिला कार्यालय निर्माण के लिए चचाई रोड पर आज 6 अप्रैल 2026 को भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ,मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल रौतेल, जिला प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पर्वती राठौर,अध्यक्ष (महिला मोर्चा) रश्मि खरे, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता,राम दास पुरी,आधा राम वैश्य, जिला पंचायत के सदस्य नर्मदा सिंह,पसान नगर पालिका के अध्यक्ष राम अवध सिंह,कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष अजय सराफ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति सोनी,मनोज द्विवेदी,गजेंद्र सिंह, प्रेमचंद यादव, कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी,एवं बृजेश गौतम सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं की आधारशिला है। यह केवल दफ्तर नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक मंदिर के समान है।
कार्यक्रम के दौरान कोतमा में हुई दुखद घटना के शोक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
*युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*
बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अनूपपुर भाजपा मंडल के लगभग 50 युवा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी के प्रयास से भाजपा की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं जिला प्रभारी संजय साहू ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
*प्रत्येक बूथ पर उत्साह से मनाया 47 वां स्थापना दिवस*
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए। विभिन्न मंडलों में विशेष कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जग6अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*